फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temporary office of Ayush University will open in Sitapur eye hospital

सीतापुर आंख अस्पताल में खुलेगा आयुष विश्वविद्यालय का अस्थायी कार्यालय, मकर संक्रांति तक सीएम कर सकते हैं शिलान्यास

Fri, 18 Dec 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Temporary office of Ayush University will open in Sitapur eye hospital
आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर तेज हुई कवायद - फोटो : amar ujala

चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के मलमलिया में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 24.29 हेक्टेअर में बनने वाले इस विश्विद्यालय की आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति तक रख सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन


काम तेजी से हो सके इसके लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पार्क रोड स्थित सीतापुर आंख अस्पताल के भवन में आयुष विश्वविद्यालय का अस्थायी कार्यालय भी खोलने के लिए जगह दे दी है। जल्द ही कुलपति समेत अन्य स्टॉफ की तैनाती भी हो जाएगी जिसके बाद वे यहां काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


सीतापुर आंख अस्पताल में तीन बड़े हाल आयुष विश्वविद्यालय के लिए दिए गए हैं। कुलपति के रहने के लिए एक बंगला भी दिया गया है। कुछ दिनों में कुलपति के नाम की घोषणा हो सकती है। पहले अस्थायी कार्यालय के लिए राजकीय होम्योपैथ महाविद्यालय गोरखपुर का चयन किया जाना था लेकिन अधिक दूरी होने के कारण जिला प्रशासन से चार हजार वर्ग मीटर जगह मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ व योग की होगी पढ़ाई
आयुष विश्वविद्यालय खुल जाने से यहां पढ़ाई के साथ इलाज भी हो सकेगा। प्रदेश में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, बरेली, बांदा, पीलीभीत, मुजफ्फरपुर, झांसी के आयुष मेडिकल कालेज सहित प्रदेश में संचालित 19 राजकीय व 72 निजी आयुष मेडिकल कालेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। विवि में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई के साथ इन पद्धतियों से उपचार भी हो सकेगा।

कुलपति समेत इनकी होगी तैनाती
कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, सहायक उपकुलसचिव, व्यवस्था अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, कुलपति के निजी सचिव, लेखाकार के एक-एक पद, स्टेनो एवं कनिष्ठ सहायक के दो-दो, स्टोर कीपर का एक, कंप्यूटर आपरेटर के दो पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 10 पदों पर तैनाती होगी।


शासन के निर्देश पर आयुष विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय के लिए सीतापुर आंख अस्पताल में जगह दी गई है। कुलपति के लिए बंगला भी दिया जा रहा है। जल्द ही यहां 20 से 25 लोगों का स्टाफ काम करना शुरू कर देगा। -के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed