{"_id":"65a84f13be1f007ea20dfc44","slug":"temples-are-being-cleaned-marked-sites-are-being-beautified-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-436515-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंदिरों की हो रही साफ-सफाई, चिह्नित स्थलों का हो रहा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंदिरों की हो रही साफ-सफाई, चिह्नित स्थलों का हो रहा सुंदरीकरण
Thu, 18 Jan 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सफाई अभियान च
- स्वच्छ तीरथ अभियान के तहत मंदिरों की हो रही साफ-सफाई
- फूल को रिसाइकिल कर फिर से उपयोग के लिए किया जा रहा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वच्छ तीरथ अभियान के तहत ट्रस्ट संबंधी संस्था और स्वयं सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर तीर्थ परिसर में साफ-सफाई, फूल आदि का रिसाइकिल कर उपयोग किए जाने के लिए प्रोडक्ट बनाया जा रहा है। नगर निगम इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही स्थलों को चिह्नित करते हुए सुंदरीकरण का काम किया जा रहा।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि तीर्थ स्थलों पर सार्वजनिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। सेकेंडरी गार्बेज कलेक्शन प्वाइंट की साफ-सफाई का काम होगा। अभियान के तहत रोजाना प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के लिए प्रवर्तन दल की टीम जब्ती अभियान चलाएगी।
इसी के तहत खिचडी मेले पर श्रीगोरखनाथ मंदिर स्थित परिसर में नगर निगम द्वारा स्थापित थ्रीआर सेंटर के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा सेंटर का उद्घाटन करते हुए गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। इसे आगे और भी प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
खाली प्लॉट में कचरे का निस्तारण कर स्थल की साफ-सफाई के बाद सुंदरीकरण का भी काम होगा। इसी के साथ सार्वजनिक स्थलों और खिचड़ी मेला परिसर में जगह-जगह कचरे के एकत्रीकरण के लिए जगह-जगह ट्विन बिंन स्थापित कराए गए हैं। इसी के साथ पूरे मेला परिसर को प्लास्टिक फ्री जोन के रूप मे घोषित कर प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा झोला बैंक की स्थापना कराई गई है। इसी के तहत मशाल जुलूस और स्वच्छता संदेशों के पोस्टरों से वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर को क्लीन सिटी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए जनता के व्यवहार परिवर्तन के लिए विभिन्न प्रकार से जागरूक करने का कार्य लगातार नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है।