फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Telangana Governor Shivpratap to attend the Ramlila performance today.

Gorakhpur News: रामलीला मंचन में आज शामिल होंगे तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप

Sun, 11 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Telangana Governor Shivpratap to attend the Ramlila performance today.
गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 11 अक्तूबर को गोरखपुर पहुंचेंगे। वह 14 अक्तूबर तक जिले में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर तेलंगाना के लोकभवन से कार्यक्रम विवरण जारी हो गया है।
विज्ञापन


राज्यपाल 11 अक्तूबर को दोपहर 1:15 बजे हैदराबाद की उड़ान से गोरखपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह बेतियाहाता स्थित अपने आवास जाएंगे। रात सवा आठ बजे रामलीला समिति, आर्यनगर के मानसरोवर में आयोजित रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 12 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी कक्ष का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। दोपहर करीब दो बजे वह बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित रुद्र महायज्ञ में हिस्सा लेंगे। शाम 7:50 बजे आशीष मैरिज हॉल में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को राज्यपाल दोपहर डेढ़ बजे देवरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वह कृषक इंटर कॉलेज में संस्थापक स्व. कृष्णदेव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद नेशनल पब्लिक स्कूल में अमर शहीद परिवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। शाम को तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 14 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे राज्यपाल गोरखपुर हवाई अड्डा से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed