फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tehsil-level athletics competition concludes; National Inter College emerges as champion.

Gorakhpur News: तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, नेशनल इंटर कॉलेज बना चैंपियन

Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Tehsil-level athletics competition concludes; National Inter College emerges as champion.

विज्ञापन
बड़हलगंज। स्थानीय गंगोत्री देवी ग्रामीण मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 70वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं रामरेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुवा को द्वितीय और आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बुधवार व बृहस्पतिवार दो दिनों तक चली इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में केवल जीतना ही प्रमुख नहीं होता, बल्कि खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभाग करना सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य बीएन मिश्र ने की और संचालन शैलेश तिवारी ने किया। आयोजक व प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। अंत में खेल शिक्षक यतींद्र नाथ पांडेय ने सभी आगंतुक अतिथियों, शिक्षकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, भुनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य गिरजेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, राममिलन राय, प्रमोद सिंह, देवेश शुक्ल, अजीत कुमार, अवनीश राय, सुशील शाही, अनुराग सिंह, यशवंत मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed