फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teensheds, hoardings of shops blown away in the midnight storm... then waterlogging on the roads

Gorakhpur News: आधी रात आंधी में उड़े दुकानों के टीनशेड, होर्डिंग...नींद खुली तो सड़कों पर जलभराव

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teensheds, hoardings of shops blown away in the midnight storm... then waterlogging on the roads
आधी रात आंधी में उड़े दुकानों के टीनशेड, होर्डिंग...नींद खुली तो सड़कों पर जलभराव
- पानी निकालने के लिए नगर निगम कर्मचारियों ने दिखाई सक्रियता
विज्ञापन


- सोमवार की रात तीन बजे आई आंधी के बाद जमकर बरसा पानी, सुबह दिखा जलभराव

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सोमवार के तड़के रात तीन बजे आई तेज आंधी और बारिश में दुकानों के टीनशेड उड़ गए और तमाम भी होर्डिंग गिर गए। कई जगहों पर पेड़ जमींदोज हो गए। सड़कों पर पेड़ और डालियां गिरने से कई जगह रास्ते भी बंद हो गए। शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में पानी भी भर गया। हालांकि, नगर निगम के कर्मचारियों ने तेजी दिखाई और सड़कों से पेड़ हटवाकर रास्ता खुलवाया और जहां पानी भर गए थे, वहां की चोक नालियों की सफाई की। सुबह दस बजे तक हालात सामान्य हो गए।
बारिश होने की वजह से कुछ मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे मंगलवार की सुबह लोग टहलने नहीं जा पाए। रूस्तमपुर के बुद्ध नगर में सड़क पर पानी भरा रहा। वहीं, नहर रोड पर नाली का कूड़ा-कचरा बहकर सड़क पर फैल गया। दाउदपुर में भी सड़क पर पानी पसरने से दिक्कत हुई। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। मुंशी प्रेम चंद पार्क, गोरखनाथ के चक्सा हुसैन, जंगल सिकरी के खाले टोला, सरस्वतीपुरम, विष्णुपुरम, राप्ती नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कों पर बरसात का पानी फैला रहा। बुद्ध नगर निवासी राम मनोहर ने बताया कि सुबह पौने 10 बजे तक सड़क पर पानी था। इससे लोगों को सुबह दूध लेने जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

000

यातायात पुलिस के पास लगा बोर्ड गिरा

यातायात तिराहा पर स्थित यातायात पुलिस कार्यालय पर लगा पुलिस अधीक्षक यातायात का बोर्ड गिर गया। हर्बर्ट बंधा पर अवधेश कुमार के मकान का टीनशेड उड़ गया। शाहमारूफ में दुकानों पर लगी होर्डिंग और बोर्ड ढह गए। लोहिया आवास में रहने वाले रवि दुबे ने बताया कि रात में जब आंधी आई तो कई लोगों के घरों की खिड़की के शीशे टूट गए। तेज आंधी की वजह से विश्वविद्यालय रोड पेड़ गिर गया। इससे सुबह आने जाने वाले वाहनों को थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि सुबह बाजार खुलने के पहले सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
साइकिल पर नगर आयुक्त ने देखा शहर का हाल
बारिश के बाद शहर में साफ-सफाई और जलभराव की जानकारी लेने के लिए नगर आयुक्त सुबह सात बजे साइकिल से निकले। उन्होंने सिविल लाइंस, सिनेमा रोड, बक्शीपुर, आर्य नगर सहित कई मोहल्लों का निरीक्षण किया। सिविल लाइंस में सफाई कर्मचारियों के गायब रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने सभी मोहल्लों में बारिश के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। नगर आयुक्त के भ्रमण की जानकारी पाकर पूरा महकमा हरकत में आ गया। इसके बाद तत्काल अधिकारी- कर्मचारी सक्रिय हो गए, जिन मोहल्लों में जलभराव की आशंका थी। वहां सफाई कर्मचारी सक्रिय हो गए।

0000
दो सुपरवाइजरों को अंतिम चेतावनी, हटाए जाएंगे दो सफाई कर्मचारी
गोरखपुर। शहर के भीतर साफ-सफाई नाला व नाली सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त ने मंगलवार की शाम बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने निगम के अन्य एवं सफाई सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन के दो सफाई कर्मचारियों को हटाने का निर्देश मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को दिया। इसके अलावा बक्शीपुर के सुपरवाइजर सुनील तथा सिविल लाइन के सुपरवाइजर सहीदुल्लाह को निलंबित करने के लिए अंतिम चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो दोनों को निलंबन तय है। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह कान्हा उपवन में तैनात सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जोनल सेनेटरी अधिकारियों को साफ-सफाई, बरसात पूर्व की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed