फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager raped, FIR lodged against youth and woman

Gorakhpur News: किशोरी से दुष्कर्म, युवक व महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, FIR lodged against youth and woman
सहजनवां। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की एक महिला किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई और युवक को सौंप दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला का किशोरी के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने किशोरी को अपने प्रभाव में ले लिया। आरोप है कि महिला बहाने से किशोरी को दूसरे गांव ले गई, जहां उसकी मुलाकात पहले से मौजूद युवक से कराई गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई तो आरोपी उसे तड़पता छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हुई घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed