{"_id":"67feb191de64b84c9e02aa32","slug":"teenager-raped-after-being-taken-to-a-farm-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-903333-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
- हरपुर-बुदहट इलाके का मामला, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव की दिव्यांग किशोरी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। परिजनों ने सोनबरसा चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने परेशान होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी लाल मोहम्मद के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोनबरसा पुलिस चौकी के एक गांव निवासी दिव्यांग किशोरी को गांव के रहने वाले दो बच्चे के पिता ने बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया और खेत की तरफ ले गया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता ने घटना की जानकारी सोनबरसा चौकी इंचार्ज विजय गोंड को दी। इसके बाद घटना संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र की बताकर पुलिस ने मामले की लीपापोती शुरू की। परिजन दो दिन से हरपुर बुदहट थाने का चक्कर लगा रहे थे। परेशान होकर परिजन ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी उसे मंगलवार को मिली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मंगलवार की दोपहर में मिली है। हरपुर-बुदहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने चौकी पुलिस पर जो आरोप लगाया है उसकी जांच कराई जाएगी। साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ