फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager punches teacher...compromise at police station

Gorakhpur News: किशोर ने शिक्षिका को मारा घूंसा...थाने पर समझौता

Wed, 27 Dec 2023 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager punches teacher...compromise at police station
आरोपी के छोटे भाई को खेलते समय लग गई थी चोट, इसके बाद गया था स्कूल
विज्ञापन

शिक्षिका से बहस के बाद आंख पर मार दिया घूसा, नाबालिग होने की वजह से शिक्षक ने माफ किया
अमर उजाला ब्यूरो
खजनी (गोरखपुर)। क्षेत्र के बारी गांव प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका को एक छात्र के बड़े भाई ने घूसा मार दिया। आंख के पास चोट लगने पर शिक्षिका थाने पहुंच गईं। आरोपी किशोर भी थाने पर बुलाया गया तो उसकी मां भी पहुंची गईं। मां के माफी मांगने पर शिक्षिका ने माफ कर दिया है। जिसके बाद थाने में समझौता करा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बरी गांव के परिषदीय प्राथमिक स्कूल में आपस में खेलते हुए दो बच्चे टकरा कर गिर गए, जिसमें कक्षा चार में पढ़ने वाले अंश को चोट आ गई और वह बेहोशी जैसी हालत में गिर गया। शिक्षिका ने बच्चे को उठा कर उसका प्राथमिक इलाज करते हुए मोबाइल फोन से उसकी मां को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मां ने अपने बड़े बेटे को स्कूल भेजा और खुद भी पैदल स्कूल जाने के लिए निकल पड़ीं। इस बीच साइकिल से स्कूल पहुंचे आरोपी किशोर ने शिक्षिका के साथ बहस शुरू कर दी। वह अपने भाई से टकराने वाले छात्र की तलाश करने लगा और शिक्षिका से पूछा कि किस बच्चे ने उसके भाई को धक्का दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने उसे बताया कि बच्चे आपस में खेलते हुए टक्कर खाकर गिर गए हैं। जिस पर किशोर ने शिक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया और चेहरे पर घूंसा मार दिया।

थानाध्यक्ष खजनी गौरव आर कन्नौजिया ने बताया कि नाबालिग ने महिला टीचर के साथ अशिष्टता की है और हाथ उठाया है। लेकिन, थाने में किशोर और उसके परिवार के द्वारा शिक्षिका से माफी मांगी गई। शिक्षिका ने किशोर के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मामले को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed