फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager found pressure, accused also caught

दबाव बढ़ा तो मिल गई किशोरी, आरोपी भी पकड़ा गया

Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager found pressure, accused also caught
दबाव बढ़ा तो मिल गई किशोरी, आरोपी भी पकड़ा गया
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के एक गांव से चार माह पहले लापता हुई किशोरी का कहीं पता नहीं लग रहा था। उसकी मां ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा सुनाई तो कई नेता सक्रिय हुए। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो अफसर हरकत में आए और थानेदार हटाए गए। इसके 24 घंटे बाद ही किशोरी भी मिल गई और आरोपी भी पकड़ लिया गया।
एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक प्रेमजाल में फंसाकर कहीं लेकर चला गया। उसकी मां ने तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन किशोरी नहीं मिली। तीन दिन पहले लड़की की मां ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़की को खोज लिया और उससे मिलवाया भी लेकिन एक नेता के दबाव में उसे न सौंपकर वापस लड़की को गायब करने वाले लड़के के साथ भेज दिया गया। मामला चर्चा का विषय बना तो एसपी विनोद कुमार सिंह ने एएसपी को प्रकरण की जांच सौंपी। मंगलवार को एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की और एसओ जितेंद्र सिंह को इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी मानते हुए हटा दिया गया। इनकी जगह आनंद गुप्ता को थानेदार बनाया गया। इधर भाजपा नेता ओपी मिश्रा ने डीजीपी से मिलकर इस प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। चारों तरफ से दबाव बढ़ा तो पुलिस सक्रिय हुई और लड़की व उसके गायब करने वाले आरोपी को भी खोज लिया गया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी के नए एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे खरदर पुल से अपहृत लड़की व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ अफसरों को इसकी सूचना दी गई है। महिला अफसर पीड़िता का बयान दर्ज करेगी। शनिवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed