फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager drowned in river. drowned . two drowend

नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, दो बहे

Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in river. drowned . two drowend
नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, दो बहे
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके में राप्ती नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं हरपुर बुदहट इलाके में नहाने गए दो लोग नदी में डूब गए, उनका पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ टीम तलाश में जुटी है।
चिल्लूपार प्रतिनिधि के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत गायघाट निवासी झब्बू खलीफा का 16 वर्षीय पुत्र रफीक रविवार की दोपहर दो दोस्तों के साथ गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गया था। वह नदी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास न कर डर के कारण घर चले आए और किसी को बताए नहीं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उतराया हुआ उसका शव मिला जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के मुताबिक, बिगही निवासी दो किशोर आमी नदी में नहाते समय डूब गए है। शिव प्रसाद व राजन यादव दिन में एक बजे के करीब नहाने गए थे। दोनों के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को भी बुलाया लेकिन देर शाम तक उनका कहीं पता नहीं चल पाया। टीम तलाश मेें जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed