{"_id":"5f2695ea99135e03424ce96e","slug":"teenager-dies-due-to-drowning-in-river-at-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय पानी में डूबने से किशोर की मौत, दो को निकाला गया सुरक्षित बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय पानी में डूबने से किशोर की मौत, दो को निकाला गया सुरक्षित बाहर
Sun, 02 Aug 2020 04:01 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के सिदाही गांव के निकट कठिनईया नदी में रविवार को नहाते दौरान डूब जाने से जहां एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो किशोर सुरक्षित नदी से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
लोगों ने दोनों किशोरों को महुली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की मौत से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। जबकि पुलिस ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के महथा निवासी नबी मोहम्मद का महुली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में ससुराल है। वह कुछ वर्षों से महुली में किराए के मकान में रहते है। रविवार को नबी मोहम्मद का 14 वर्षीय बेटा इमरान उर्फ गोलू और महुली के 14 वर्षीय एजाज पुत्र अशरफ तथा 15 वर्षीय हमजा के साथ सिदाही गांव के निकट कठिनईया नदी के किनारे पहुंचे। तीनों नहाने के लिए नदी में उतर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
दोस्त थे तीनों
स्नान करते समय तीनों दोस्त गहराई में पहुंच कर डूबने लगे। इस दौरान नदी में मछली पकड़ रहे कुछ लोगो की नजर पड़ी तो शोर मचाएं। सूचना के बाद आस-पास के लोग भी पहुंच गए। लोग कड़ी मशक्कत के बाद दो किशोरों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तीसरे किशोर का पता नहीं चला।
करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद डूबे इमरान उर्फ गोलू का शव को लोगों ने ढूंढ कर बाहर निकाला। जबकि एजाज और हमजा को उपचार के लिए महुली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तबीयत ठीक बताई गई।
उधर, परिजन शव लेकर घर चले गए। बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। एसएसआई खुश मोहम्मद ने घटना की सूचना से अनभिता जताई।
करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद डूबे इमरान उर्फ गोलू का शव को लोगों ने ढूंढ कर बाहर निकाला। जबकि एजाज और हमजा को उपचार के लिए महुली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तबीयत ठीक बताई गई।
उधर, परिजन शव लेकर घर चले गए। बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। एसएसआई खुश मोहम्मद ने घटना की सूचना से अनभिता जताई।