{"_id":"5ed4ce128ebc3e90af11ceb7","slug":"teenager-dies-due-primary-school-collapsed-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय का बरजा गिरा, मलबे में दबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय का बरजा गिरा, मलबे में दबने से किशोर की मौत
Mon, 01 Jun 2020 03:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में सोमवार को जर्जर प्राथमिक विद्यालय का बरजा अचानक गिर गया। इसी गांव का 12 वर्षीय किशोर मलबे में दब गया। जब तक लोगों का पता चला और घटनास्थल पर पहुंचे, किशोर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस गांव के तिलक गुप्ता का पुत्र दीपक किसी कार्य से गांव के इस प्राथमिक विद्यालय में गया था। दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे विद्यालय का बरजा अचानक भर भराकर गिर गया, जिसके नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही भीड़ जुट गई। किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसडीएम सदर रामकेश यादव और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।