फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager dies after being trapped in crusher at Kushinagar

कुशीनगर: क्रशर में फंसने से किशोर की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Mon, 17 Jan 2022 04:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jan 2022 04:39 PM IST
सार

एसओ कुबेरस्थान डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Teenager dies after being trapped in crusher at Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के बतरौली गांव निवासी किशोर के गले में लगा गमछा क्रशर में फंसने से सोमवार सुबह मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

 
बतरौली गांव निवासी पारस का 15 वर्षीय पुत्र विवेक सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव के ही किसी व्यक्ति के गन्ना क्रशर पर गन्ने का रस पीने गया था। गन्ने का रस लेने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर चलते हुए क्रशर पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इससे उसके गले में लगा गमछा क्रशर में फंस गया। हालांकि, वहां मौजूद क्रशर स्वामी ने इंजन बंद कर दिया, लेकिन उससे पूर्व ही गमछे से गला कस चुका था और मौके पर उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। रोते-बिलखते पहुंचे परिजन किशोर के शव को घर ले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed