{"_id":"5fc393808ebc3e9bd266f276","slug":"teenager-died-due-to-electrocuted-while-heating-water-for-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नहाने के लिए पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आई किशोरी, मौत
Sun, 29 Nov 2020 05:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर के जिले में हीटर से पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के खुनुवां कस्बा निवासी राकेश जायसवाल पानी गर्म करने के लिए हीटर का प्रयोग करते हैं। रविवार सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने पानी गर्म कर स्नान किया। इसके बाद राकेश की पुत्री शैली (13) भी हीटर से पानी गर्म कर रही थी।
विज्ञापन
पानी कितना गर्म हुआ है यह जानने के लिए उसने जैसे ही टब में हाथ डाला, करंट की चपेट में आ गई। मेन स्विच ऑफ करने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
वहीं शोहरतगढ़ के एसओ आरबी सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि यदि सूचना मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।