{"_id":"637da30273e175708206755a","slug":"teenager-commits-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में किशोरी ने की खुदकुशी, तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में किशोरी ने की खुदकुशी, तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
Wed, 23 Nov 2022 10:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
मंझरिया गांव निवासी रामानंद की लड़की रीतू की दोस्ती पड़ोस के आकाश से थी। सोमवार की दोपहर दोनों को बातचीत करते हुए रीतू के चचेरे भाई ने देख लिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर आकाश ने घर जाकर खुद के पिटाई करने की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के मंझरिया गांव में सोमवार रात रीतू (17) ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार को जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने पड़ोसी युवक आकाश, उसकी मां गुड़िया व नेहा पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंझरिया गांव निवासी रामानंद की लड़की रीतू की दोस्ती पड़ोस के आकाश से थी। सोमवार की दोपहर दोनों को बातचीत करते हुए रीतू के चचेरे भाई ने देख लिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और फिर आकाश ने घर जाकर खुद के पिटाई करने की जानकारी परिजनों को दी।
आकाश की मां व बहन शिकायत करने किशोरी के घर पहुंच गए। फिर दोनों परिवारों में बहस हो गई। इसके बाद किशोरी अपने कमरे में जाकर देर रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पहले तो परिजनों ने मामले को रफा दफा करने की कोशिश की, लेकिन फिर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि फंदे से लटककर रीतू ने खुदकुशी की है। थानेदार मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोरी के खुदकुशी के मामले में आकाश सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।