फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager accused of theft escaped from police station in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी चोरी की आरोपी किशोरी, तलाश जारी

Sat, 24 Sep 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Sep 2022 10:52 AM IST
सार

शुक्रवार की दोपहर में भाऊपुर स्थित मनीष वस्त्रालय की दुकान के काउंटर से 25 हजार की चोरी हो गयी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी करते हुए एक लड़की कैद हुई थी। पुलिस ने पहचान कर चोरी के आरोप में एक किशोरी को हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
Teenager accused of theft escaped from police station in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा पुलिस को चकमा देकर चोरी की आरोपी एक किशोरी थाने से फरार हो गई। किशोरी के भागने के बाद शनिवार की भोर से ही स्थानीय पुलिस लगातर उसकी तलाश में जुटी है। उसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर शुक्रवार की दोपहर चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर में भाऊपुर स्थित मनीष वस्त्रालय की दुकान के काउंटर से 25 हजार की चोरी हो गयी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी करते हुए एक लड़की कैद हुई थी। पुलिस ने पहचान कर चोरी के आरोप में एक किशोरी को हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधर इलाके में मुंडेरा बाजार के जेवलर्स प्रेमचंद जायसवाल की दुकान से शुक्रवार को दिन में ही करीब चार लाख के गहनों की चोरी हो गई। वही शुक्रवार देर शाम प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 2.5 लाख की लूट हो गई।

एक ही दिन लूट और चोरी की दो अन्य बड़ी घटना होने से परेशान पुलिस लूट की घटना की छानबीन में जुट गई। इधर थाने से शनिवार भोर में पुलिस को चकमा देकर हिरासत में ली गई चोरी की आरोपी किशोरी फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed