{"_id":"69a2088dea13a1d75f0b477a","slug":"teenage-girl-missing-under-suspicious-circumstances-cctv-shows-her-in-restaurant-with-two-boys-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1243508-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, सीसीटीवी में दो लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, सीसीटीवी में दो लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में दिखी
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की शुक्रवार को घर से लापता हो गई। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बरगदवां तिराहे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि लड़की दो लड़कों के साथ एक रेस्टोरेंट में गई थी। फुटेज में लड़की वहां लगभग 10 मिनट बैठी दिखी, इसके बाद दोनों लड़के वहां से चले गए और लड़की कुछ देर बाद अकेले रेस्टोरेंट से निकलकर कहीं चली गई।
थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में लड़की पूरी तरह होश में नजर आ रही है और दोनों लड़कों से सामान्य बातचीत करती दिख रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों लड़के उसी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि रात नौ बजे तक बरगदवां तिराहे के आसपास के कैमरों और संभावित स्थानों की छानबीन की गई लेकिन लड़की अभी तक नहीं मिल सकी है। इसके साथ ही पुलिस मोबाइल सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) की भी जांच कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि लड़की को जल्द ही सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।