फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, first she left her husband for her lover, now her lover also left her

Gorakhpur News: प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब उसने भी कसा किनारा- मामला पहुंचा थाना, जानें पूरा मामला

Wed, 01 May 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 May 2024 11:41 AM IST
सार

पीड़िता के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी चिलुआताल इलाके के एक गांव में हुई थी। करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान ही उसका मायके के पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक से करीबी संबंध हो गया। प्रेमी बहाने बनाकर उसके ससुराल भी आने-जाने लगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, first she left her husband for her lover, now her lover also left her
गुलरिहा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के  गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती ने जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा अब उसने भी उससे किनारा कस लिया। पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी चिलुआताल इलाके के एक गांव में हुई थी।

करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान ही उसका मायके के पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक से करीबी संबंध हो गया। प्रेमी बहाने बनाकर उसके ससुराल भी आने-जाने लगा। दोनों के नजदीकी संबंध की जानकारी जब पति को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रेमी के कहने पर ही उसने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। वह तीन माह से मायके में आकर रहने लगी। दोनों के संबंधों की जानकारी प्रेमी के घर वालों को भी थी। घर वालों के विरोध के कारण अब युवक प्रेमिका को रखने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक द्वारा उसकी मांग में सिंदूर भी भरा गया था। महिला ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed