फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Technical education teaching examination to be held today at 44 centers in the district.

Gorakhpur News: 44 केंद्रों पर जिले में आज होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा

Sun, 06 Sep 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Technical education teaching examination to be held today at 44 centers in the district.
गोरखपुर। प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा-2026 रविवार को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 19,496 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की निगरानी के अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

नोडल परीक्षा अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से पांच बजे तक होगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने निर्धारित केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच करें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed