फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teasing a returning student from coaching center, one caught by the mob

गोरखपुर: कोचिंग सेंटर से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, एक को भीड़ ने दबोचा

Wed, 02 Dec 2020 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Teasing a returning student from coaching center, one caught by the mob
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बा स्थित एक कोचिंग सेंटर से घर लौट रही छात्रा के साथ मंगलवार दोपहर शोहदों ने छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों ने दौड़ाकर पल्सर बाइक सवार एक शोहदे को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर में छात्रा कोचिंग सेंटर से घर जा रही थी। इसी बीच तिघरा गांव के समीप पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


छात्रा ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग और राहगीर जुट गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए शोहदे की पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। दोनों शोहदे जंगल बिहुली के बंजारा टोला के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मौके से एक आरोपी पकड़ा गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed