फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teachers training

इमेज, पीडीएफ और वीडियो एडिटिंग का सीखा गुर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
teachers training
इमेज, पीडीएफ और वीडियो एडिटिंग का सीखा गुर - मिशन शिक्षण संवाद के दस दिवसीय ऑनलाइन आईसीटी कार्यशाला का समापन अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। राज्य स्तरीय मिशन शिक्षण संवाद समूह की ओर से आयोजित 10 दिवसीय ऑनलाइन आईसीटी कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रदेश के 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में इमेज निर्माण, पीपीटी, पीडीएफ, एमएस एक्सेल, वीडियो एडिटिंग आदि की बारीकियां राज्य समूह के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सिखाई गई। कार्यशाला के अंतिम दिन समापन अवसर पर निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम उपस्थित रहें। जनपद से मृदुला वैश्य को निदेशक बेसिक शिक्षा के सामने इस कार्यशाला से संबंधित अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।  निदेशक बेसिक शिक्षा ने चुनौती, प्रोत्साहन तथा बच्चों में पढ़ने लिखने की आदत विकसित करने आदि पहलुओं पर अपने विचार साझा किए तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिले से श्वेता सिंह, शशि कला यादव, प्रवीण मिश्रा तथा आशुतोष कुमार सिंह को प्रतिभाग करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed