फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers achieved the target of getting 50 patents in a year

Gorakhpur News: शिक्षकों को मिला एक साल में 50 पेटेंट कराने का लक्ष्य

Sun, 03 Mar 2024 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers achieved the target of getting 50 patents in a year
-आईपीआर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को संपन्न
विज्ञापन

-छात्रों-शिक्षकों को इधर-उधर भागदौड़ नहीं लगानी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन जैव प्रौद्योगिकी विभाग में शोध और पेटेंट को लेकर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शोध में नवाचारों पर ध्यान दें। उन्होंने शिक्षकों को एक वर्ष में 50 पेटेंट कराने का लक्ष्य दिया। कहा कि छात्रों और शिक्षकों द्वारा किए गए शोध का पेटेंट कराने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय ने ली है। इसके लिए छात्रों-शिक्षकों को इधर-उधर भागदौड़ नहीं लगानी होगी। एनआईआरएफ के अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के लिए अच्छे शोधों का अधिक से अधिक पेटेंट होना जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय और सैन शैडो कंसल्टेंसी के बीच समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुआ। मुख्य अतिथि उद्यान आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. प्रभात कुमार, पद्मश्री प्रो. रामचेत चौधरी, सीएसआईआर के आईपीआर समन्वयक डॉ. श्रीपति राव कुलकर्णी, सैन शैडो कंसल्टेंसी के डॉ. शालीन रायजादा, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. दिनेश यादव, प्रो. राजर्षि गौड़, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. रामवंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed