{"_id":"696d36cfc002ec3024011279","slug":"teacher-recruitment-exam-was-conducted-in-two-shifts-at-34-centres-in-the-city-security-arrangements-were-in-place-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1201679-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के 34 केंद्रों पर दो पालियों में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के 34 केंद्रों पर दो पालियों में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे इंतजाम
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
गोरखपुर। शहर के 34 परीक्षा केंद्रों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय और शाम की पाली में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई गई।
प्रथम पाली में कुल 10399 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 5994 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 4714 पंजीकृत परीक्षार्थियों की अपेक्षा 3314 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित हुए। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रही, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी की सूचना नहीं मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर कहीं से कोई परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सघन जांच से गुजरना पड़ा। उन्हें एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। जांच के बाद ही प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान कर उन्हें कक्ष में बैठाया गया।
अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र मिलने के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को कठिन बताया, जबकि कई अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर औसत स्तर का रहा। गाजीपुर से परीक्षा देने आए संदीप ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्न कठिन रहे।