{"_id":"5f703ee99836f30dcf4fee4a","slug":"teacher-nivedita-murder-case-news-update-co-will-verify-three-property-disputes-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका हत्याकांड: प्रॉपर्टी के तीन विवादों का सीओ करेंगे सत्यापन, जल्द हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका हत्याकांड: प्रॉपर्टी के तीन विवादों का सीओ करेंगे सत्यापन, जल्द हो सकता है खुलासा
Sun, 27 Sep 2020 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
इसी गली में डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की हुई हत्या।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के सेंट जॉन्स चर्च गली में शिक्षिका निवेदिता उर्फ डेविना की गोली मारकर हत्या और बेटी के घायल होने के प्रकरण में प्रॉपर्टी के तीन विवाद सामने आए हैं। एसएसपी ने सीओ गोरखनाथ को प्रॉपर्टी विवाद का मौके पर जाकर सत्यापन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उधर, गैर जनपद को गई पुलिस टीम के हाथ भी कुछ नहीं लग सका है। वह खाली लौट आई। पुलिस मामले में अब तक न तो शूटर को ही पकड़ सकी है और न ही हत्या की वजह ही स्पष्ट कर सकी है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद से ही पुलिस तीन बिंदु पर काम कर रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद, प्रेम संबंध और लूट की कोशिश। पुलिस लगातार दावा तो कर रही है कि वह आरोपियों के करीब है लेकिन असल बात यह है कि पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी ऐसा सुराग नहीं सका है जिससे वह घटना का पर्दाफाश कर सके।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम शूटर की तलाश में गैर जनपद भी गई थी मगर उसके हाथ भी कुछ नहीं लग सका है। अब पुलिस एक-एक विवाद को सुलझाना चाहती है कि आखिर कौन सा मामला इतना गंभीर है जिसमें हत्या हो सकती है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सीओ को प्रॉपर्टी विवाद की जांच का आदेश दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश करेगी।