फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher missing with students in Gorakhpur

स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं के छात्र के साथ शिक्षिका फरार, सात साल से पढ़ा रही थी ट्यूशन

Sat, 07 Mar 2020 05:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Mar 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Teacher missing with students in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां रामगढ़ ताल इलाके के एक मशहूर स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र को उसकी शिक्षिका लेकर फरार हो गई है। मामला सामने आने पर स्कूल से लेकर घर तक हड़कंप मचा है। छात्र के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। शिक्षिका की बड़ी बहन भी एक स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। उन्हें शनिवार को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के आजादनगर रुस्तमपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में बारहवीं का छात्र है। छात्र के घर से थोड़ी दूर पर शिक्षिका का मकान है, वह उसे ट्यूशन भी पढ़ाती है। पिछले सात साल से छात्र उनके यहां ट्यूशन पढ़ रहा था।
विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार छात्र उनका इकलौता बेटा है। पहले उसे शिक्षिका की बड़ी बहन पढ़ाती थी। बाद में वह एक दूसरे स्कूल में प्रिंसिपल हो गईं, लिहाजा छात्र के स्कूल में पढ़ाने वाली उसकी छोटी बहन ने उसे ट्यूशन देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक एक मार्च को टीशर्ट खरीदने की बात कहकर दिन में 11:30 बजे बेटा घर से निकला, शाम को छह बजे तक वह घर नहीं लौटा तो फोन करने पर मोबाइल बंद मिलने लगा। बेटे की तलाश में पूरा परिवार जुट गया। इस बीच पता चला कि वह अपनी शिक्षिका के साथ निकला था।

खाते से छात्र ने निकाले हैं रुपये

घरवालों ने शिक्षिका के घर पहुंचकर जानकारी जुटाने की कोशिश की तो वह भी लापता मिली। बड़ी बहन ने भरोसा दिया कि जल्द ही दोनों को तलाश कर उनके बेटे को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी है। पिता ने शुक्रवार को दोबारा थानेदार से मुलाकात की तो उन्होंने शिक्षिका की परिवारीजनों को शनिवार को थाने पर बुलाया है।

छात्र अपने साथ एटीएम कार्ड भी ले गया है। उससे एक और दो मार्च को उसने 52 हजार रुपये की खरीदारी की है। जानकारी के बाद पिता ने उसका कार्ड बंद कर दिया है।

रामगढ़ताल इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि छात्र के स्कूल की शिक्षिका ही उसे अपने साथ बहला कर ले गई है। शिक्षिका के परिवारीजनों को बुलाया गया है, जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed