फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher has been sacked for 24 years using fake documents in gorakhpur

गोरखपुर: 24 सालों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक बर्खास्त

Fri, 21 Aug 2020 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 01:46 PM IST
सार

  • पूर्व माध्यमिक विद्यालय उस्का में तैनात अध्यापक सुरेश सिंह पर कार्रवाई
  • प्राथमिक विद्यालय हरखापुर पर तैनात सुधा सिंह और प्राथमिक विद्यालय ककरही की साधना देवी के प्रमाणपत्र संदिग्ध, निलंबित

विज्ञापन
Teacher has been sacked for 24 years using fake documents in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। 24 सालों से बीटीसी के फर्जी अंकपत्र के सहारे कार्यरत एक शिक्षक को बर्खास्त किया है। दो शिक्षकों के प्रमाणपत्र संदिग्ध मिलने पर उन्हें निलंबित करते हुए जांच संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। इस कार्रवाई के साथ गोरखपुर में बर्खास्त फर्जी शिक्षकों की संख्या 59 हो गई है। इनके अलावा 31 निलंबित शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन


पिपराइच ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उस्का में तैनात सहायक अध्यापक सुरेश सिंह वर्ष 1996 में नियुक्ति हासिल की थी। विभाग ने उनके वर्ष 1994 के बीटीसी अंकपत्र को सत्यापन के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां भेजा था। यहां शिक्षक का अंकपत्र कूटरचित पाया गया। शिक्षक को निलंबित करते हुए आरोप पत्र जारी किया गया। इसके बाद भी उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन


अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। पिपराइच ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, हरखापुर की सहायक अध्यापक सुधा रानी के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करने की शिकायत एसटीएफ गोरखपुर से की गई थी। एसटीएफ ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षिका की पत्रावली तलब की थी। शिक्षिका के हाईस्कूल एवं इंटर के अंकपत्र का सत्यापन कराया। इनके कूटरचित मिलने पर शिक्षिका को निलंबित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी पिपराइच को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से बचने को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का पैंतरा
गोला ब्लॉक के ककरही में तैनात सहायक अध्यापिका साधना देवी ने जून में विभाग को नोटरी देते हुए स्वेच्छा से सेवानिवृत्त किए जाने का अनुरोध किया था। विभाग ने शिक्षिका के हाईस्कूल, इंटर एवं बीटीसी के अंकपत्र का सत्यापन कराया। प्रमाणपत्रों के कूटरचित मिलने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी गोला को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed