{"_id":"6aa31ca6b7e20dbd0201168a","slug":"teacher-arrested-for-obscene-act-with-female-student-at-coaching-center-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1447102-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोचिंग सेंटर में छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोचिंग सेंटर में छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षक गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
- कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक जगदीश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को कक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को अतिरिक्त पढ़ाई कराने की बात कहकर सेंटर पर रोक लिया था। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकत की। इसी बीच सेंटर की खिड़की से कुछ युवकों की नजर अंदर पड़ी। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी जिसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शिक्षक से पूछताछ की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक शिक्षक से घटना के संबंध में सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शिक्षक छात्रा को अपनी बहन जैसा बताते हुए एक्स्ट्रा क्लास के लिए उसे सेंटर पर रोकने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ युवकों द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।