{"_id":"655e59caf1df4212280e69d1","slug":"teach-children-to-read-quran-maulana-jahangir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-376606-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ना सिखाएं कुरआन : मौलाना जहांगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ना सिखाएं कुरआन : मौलाना जहांगीर
Thu, 23 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
- तकिया कवलदह व छोटे काजीपुर में आयोजित हुआ जलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मॉडर्न तालीम हासिल करने से पहले बच्चों को कुरआन पढ़ना सिखाएं, दीन की जरूरी और अहम बातें सिखाएं, रहन-सहन के आदाब, बड़ों के साथ अदबो एहतराम का सुलूक, छोटों से प्यार से पेश आना, जरूरी तहजीब और तरबियत देना जरूरी है।
ये बातें आला हजरत नौजवान कमेटी की ओर से तकिया कवलदह में आयोजित जलसे में मुख्य वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहीं।
गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर के निकट हुए जलसे में मौलाना तारिक हुसैन मिस्बाही ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने 1400 साल पहले ही फरमा दिया कि मां-बाप की तरफ से बच्चे को सबसे अफजल तोहफा उनकी अच्छी तालीम है। अपने बच्चों को अच्छे से पढ़ाइए।
अंत में सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई। जलसे में मुफ्ती अजहर, राजू, मौलाना इस्हाक, कासिद रजा इस्माईली, अफरोज आदि मौजूद रहे।