फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TB patients undergoing treatment in private hospitals will get the benefits of the schemes

Gorakhpur News: निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले टीबी मरीजों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Thu, 28 Sep 2023 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
TB patients undergoing treatment in private hospitals will get the benefits of the schemes
गोरखपुर। निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे टीबी मरीज भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इसका प्रावधान किया गया है। निजी चिकित्सक चाहें तो अपनी फीस लेकर नियमित इलाज करने के साथ अन्य सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज को दिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गणेश यादव ने दी। वह शहर के फातिमा हॉस्पिटल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों के संवेदीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की टीम ने कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि नए टीबी मरीज की सूचना देने वाले निजी चिकित्सक और गैर सरकारी सूचनादाता को 500 रुपये देने का प्रावधान है। जिला समन्वयक धर्मवीर प्रताप सिंह ने बताया कि टीबी मरीज की सरकारी अस्पतालों में ड्रग सेंस्टिविटी जांच की जाती है। ड्रग सेंस्टिव मिलने पर छह महीने इलाज चलता है। ड्रग रेसिस्टेंट टीबी का मरीज होने पर इलाज की अवधि डेढ़ से दो साल तक की हो सकती है। प्रत्येक टीबी मरीज की एचआईवी व मधुमेह की जांच कराई जाती है। चेस्ट फिजिशियन डॉ. एएन त्रिगुण ने एक्सरे तकनीकी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

संचालन पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक फादर साबू, फादर विल्सन, डॉ. संदीप, डॉ. नवीन, डॉ. विनय सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed