फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TB patients receive nutrition kits; 50 girls vaccinated.

Gorakhpur News: टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली, 50 बालिकाओं को लगा टीका

Fri, 18 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
TB patients receive nutrition kits; 50 girls vaccinated.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने महिला स्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन को लेकर दोहरी पहल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीक्षा भवन में एचपीवी टीकाकरण और टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण हुआ। अभियान के 11वें चरण में 50 बालिकाओं को टीका लगाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी है। कुलपति ने कहा कि टीबी से जंग में दवा के साथ पर्याप्त पोषण और सामाजिक सहयोग भी जरूरी है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. एनके द्विवेदी ने कहा कि पांच अगस्त 2026 के बाद से अबतक 55 हजार बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया है। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण और टीबी रोगियों के लिए पोषण पोटली, स्वास्थ्य संरक्षण के दो महत्वपूर्ण आयामों को जोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed