फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TB patient search campaign

गोरखपुर में इस खास अभियान के तहत 4.51 लाख की हुई स्क्रीनिंग, 277 लोगों में हुई टीबी की पुष्टि

Mon, 23 Nov 2020 10:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
TB  patient search campaign
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के 29 जिलों में दो नवंबर से 11 नवंबर तक सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान (एसीएफ कैंपेन) चलाया गया। इसमें गोरखपुर जिले ने सर्वाधिक 277 क्षय रोगी खोजे हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि 4.51 लाख की स्क्रीनिंग हुई है जिसमें 277 लोगाें में टीबी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि टीबी के संभावित मरीजों की खोज के लिए जिले में 4.83 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 4.51 लाख लोगों के घर पहुंच कर एसीएफ टीम ने स्क्रीनिंग की। इस दौरान 2606 लोगों में क्षय रोग के लक्षण नजर आए। इन सभी लोगों की जांच करवाने के बाद 277 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। इनका निशुल्क इलाज हो रहा है। साथ ही उनके खाते में 500 रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. रामेश्वर मिश्र ने कहा कि क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण तब सामने आते हैं जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इसके बैक्टीरिया तो शरीर में ही रहते है लेकिन लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसलिए जिस परिवार में कोई भी क्षय रोगी सामने आए उसके संपर्क के सभी लोगों को क्षय रोग की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में क्षय रोग के निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में भी इलाज करवाने वाले मरीजों का नोटिफिकेशन होता है तो उन्हें भी पांच सौ रुपये पोषण के दिए जाते हैं।

6378 रोगियों का पहले से चल रहा इलाज

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि इस साल 20 जनवरी से 20 अक्तूबर तक ओपीडी सेवाओं के दौरान जिले में कुल 6378 टीबी रोगियों को चिह्नित किया गया। इनमें से 3559 रोगी सरकारी अस्पतालों में चिह्नित किए गए हैं जबकि 2819 टीबी रोगी निजी अस्पतालों से चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed