फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tb hospital and a lady death issue

टीबी अस्पताल में महिला की मौत, बेटी ने कहा- इलाज में हुई लापरवाही

Tue, 28 Jul 2020 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
tb hospital and a lady death issue
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में 100 बेड वाले टीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 39 वर्षीय महिला की सोमवार की दोपहर में मौत हो गई। बेटी ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी मां को आईसीयू की जरूरत थी। वे हर्पीस बीमारी (शरीर में पानी भरने दाने निकलना, अधेड़ी रोग) से पीड़ित थीं।

विज्ञापन

 

इसकी जानकारी भी आलाधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने भी एक न सुनी। स्वास्थ्य विभाग की नाकामी की वजह से मां की मौत हुई है। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन चिकित्सीय रिपोर्ट देने में भी आना-कानी कर रहा है। इसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक परिजन बिना रिपोर्ट शव ले जाने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हुमायुंपुर के दिग्विजय नगर की रहने वाली 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 100 बेड वाले टीबी अस्पताल में भर्ती हुई। महिला की बेटी ने बताया कि उनकी मां 10 जुलाई से हर्पीस बीमारी से पीड़ित थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर 20 जुलाई को गोरक्षनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आईसीयू में भर्ती थी। इस दौरान तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ। लेकिन इस बीच कोविड की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

इसके बाद 21 जुलाई को उसे टीबी अस्पताल में भेज दिया गया। आरोप लगाया गया कि यहां केवल कोरोना का इलाज चल रहा था। हर्पीस का कोई इलाज नहीं हो रहा था। पूरे शरीर में असहनीय दर्द था। उन्हें तत्काल आइसीयू की जरूरत थी। इसे लेकर उच्चाधिकारियों से कई बार इस वार्ता की गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इलाज की समुचित व्यवस्था न मिल पाने के कारण मां की जान चली गई। अब चिकित्सीय रिपोर्ट मांगा जा रहा है तो अस्पताल प्रशासन उसे भी देने को तैयार नहीं है।


सीएम को किया ट्वीट
महिला की बेटी ने बताया कि इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट किया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गई। लिखा कि कहीं और रेफर करके इलाज किया जाए। क्योंकि टीबी अस्पताल में इलाज की कोई सुविधा नहीं है। लेकिन कोई जवाब कहीं से नहीं मिला। अंत में मेरी मां की मौत हो गई।
 

आरोप पूरी तरह से निराधार है। अस्पताल में भर्ती मरीज की पूरी देखभाल की जा रही थी। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई। उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा था। -डॉ. एके चौधरी, संयुक्त निदेशक, टीबी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed