{"_id":"648d9c1d9d2bc0a6780e3ba5","slug":"tax-evasion-of-rs-25-lakh-caught-in-pan-masala-and-electronic-products-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पान मसाला और इलेक्ट्रानिक उत्पादों में पकड़ी 25 लाख रुपये की कर चोरी, GST टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पान मसाला और इलेक्ट्रानिक उत्पादों में पकड़ी 25 लाख रुपये की कर चोरी, GST टीम ने मारा छापा
Sat, 17 Jun 2023 05:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:12 PM IST
सार
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने बताया कि जांच में पान मसाला और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जांच के बाद अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी चोरी रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू देव मणि शर्मा के नेतृत्व में जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। इस दौरान पान मसाला और इलेक्ट्रानिक उत्पादों में 25 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी गई। विभागीय टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टैक्स चोरी कर बड़े पैमाने पर पान मसाला, रेडीमेड गारमेंट से लेकर इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद ट्रेन से मंगाए जा रहे हैं। इस सूचना के बाद शुक्रवार को टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में छापा मारा। इसमें तीन विभिन्न ब्रांडों के कुल 29 नग पान मसाले और पांच नग प्लास्टिक डिब्बे मिले।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर, 2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
विज्ञापन
इसके साथ ही मच्छर भगाने की मशीन बिना कागजात के पकड़ी गई। पकड़े गए माल को तारामंडल स्थित वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय पर लाया गया है। विभाग कागजात की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रहा है।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने बताया कि जांच में पान मसाला और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जांच के बाद अर्थदंड लगाया जाएगा।