फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will gift development works worth Rs 2604 crore to Gorakhpur

UP News: सीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर, 2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Sat, 17 Jun 2023 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

सीएम के हाथों जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन
CM Yogi will gift development works worth Rs 2604 crore to Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को 2604 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 727 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 2427.63 करोड़ रुपये के 692 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 176.83 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


विकास के इन कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह 20 जून को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के हाथों मिलने वाली सौगात (शिलान्यास) में जल निगम (ग्रामीण) के तहत गांव-गांव नल से पेयजल की परियोजनाएं सर्वाधिक हैं। इसके साथ ही वह बरसात से पूर्व बाढ़ बचाव की कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश के हर गांव में नल से जल पहुंचाने की कार्ययोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वह गोरखपुर में जल निगम (ग्रामीण) की 623 परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। पेयजल के इन प्रोजेक्ट्स पर 2427 करोड़ 63 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

पेयजल की इन परियोजनाओं का लाभ जनपद के ग्रामीण इलाकों को आच्छादित करने वाली पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा, कैम्पियरगंज, बांसगांव, खजनी, चिल्लूपार, सहजनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। जिले के 623 गांवों में पेयजल के लिए इन परियोजनाओं की लागत करीब दो करोड़ से लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की है।

सीएम के हाथों जिन 35 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होना है उनमें बाढ़ खंड, ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड-2 द्वारा कराए गए राप्ती, घाघरा, रोहिन व गुर्रा नदी से संबंधित बाढ़ बचाव के कार्य सर्वाधिक (24) हैं। इन 24 परियोजनाओं पर 105 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग के कार्यों की अधिकता है।

इसे भी पढ़ें:  जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड: गिड़गिड़ातीं रहीं सोहगावती, चलवा दिया बुलडोजर, किसान बोले- छल हुआ है

इन प्रमुख विकास कार्यों का भी होगा लोकार्पण
  • संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर में विद्यालय भवन व आवासीय भवन - लागत 4 करोड़ 68 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चरगांवा (नार्मल परिसर) में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पाली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पिपरौली में छात्रावास - 1 करोड़ 77 लाख।
  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का जीर्णोद्धार - 4 करोड़ 63 लाख।
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम (पैवेलियन) का निर्माण - 4 करोड़ 84 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed