{"_id":"634a6063c263cb4c9c317477","slug":"tax-collected-against-3200-pensioners-against-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 3200 पेंशनरों से नियम विरुद्ध वसूला कर, विद्युत मूल्य और फिक्स चार्ज जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 3200 पेंशनरों से नियम विरुद्ध वसूला कर, विद्युत मूल्य और फिक्स चार्ज जोड़ा
Sat, 15 Oct 2022 12:59 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:59 PM IST
सार
नोडल अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या ने बताया कि पेंशनरों के बिजली बिल की गड़बड़ी पुरानी है। पेंशनरों ने जानकारी दी कि शक्ति भवन से जारी निर्देश के अनुसार उन लोगों से सिर्फ विद्युत बिल पर ही कर लिया जाना है। नियम की जानकारी होने पर संशोधन कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली निगम की ओर से अपने विभाग के पेंशनरों से मनमाने तरीके से विद्युत कर वसूलने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो, दो महीने में लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक कर नियमों के खिलाफ जमा करवाया गया है।
विज्ञापन
चर्चा है कि मामला मुख्य अभियंता के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के डर से यह प्रक्रिया बंद की गई है। दरअसल, आम उपभोक्ताओं की तरह बिजली निगम के 3200 पेंशनरों के घरों के बिजली कनेक्शनों की जांच भी की गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पेंशन खंड के नोडल अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या के निर्देश पर पेंशनरों को बिजली बिल के विद्युत मूल्य और फिक्स चार्ज पर 20 प्रतिशत विद्युत कर जोड़कर लगातार दो महीने (अगस्त और सितंबर) तक बिल भेजा गया।
विज्ञापन
जबकि, नियमानुसार, बिजली विभाग के पूर्व कर्मियों को विद्युत कर में छूट दी जाती है। उनसे सिर्फ विद्युत मूल्य पर ही 20 प्रतिशत कर लेने का नियम है। सामान्य उपभोक्ताओं से विद्युत मूल्य और फिक्स चार्ज पर 20 प्रतिशत कर लिया जाता है। ऐसे में बिजली निगम के पेंशनरों के पास सामान्य उपभोक्ताओं की तरह बिल पहुंचा तो उन्होंने इसकी शिकायत अभियंताओं से की।
मामले की जानकारी मुख्य अभियंता को भी हुई। उन्होंने नियमों के खिलाफ बिजली बिल लिए जाने पर नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इस मामले में जानकारी के लिए अभियंता को बुलाया है।
पेंशनरों के बिजली बिल की गड़बड़ी पुरानी
नोडल अधिशासी अभियंता संदीप मौर्या ने बताया कि पेंशनरों के बिजली बिल की गड़बड़ी पुरानी है। पेंशनरों ने जानकारी दी कि शक्ति भवन से जारी निर्देश के अनुसार उन लोगों से सिर्फ विद्युत बिल पर ही कर लिया जाना है। नियम की जानकारी होने पर संशोधन कर दिया गया है।