फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tarang crossing accident third youth hit by train also death in gorakhpur

तरंग क्रॉसिंग हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीसरे युवक की भी गई जान, दो दोस्तों की पहले ही हो चुकी थी मौत

Sat, 13 Aug 2022 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को ऑटो धर्मशाला बाजार पर खड़ी कर शराब खरीदे थे और फिर पीने के बाद नशे में पैदल ही तरंग क्रॉसिंग के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। वह भाग नहीं सके जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
 

विज्ञापन
Tarang crossing accident third youth hit by train also death in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में तरंग रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आए तीसरे युवक आकाश उर्फ अंबू (22) की भी मौत हो गई। पैर कटने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी जटेपुर हड़हवा फाटक निवासी अख्तर खान का बेटा गोलू (25), गोरखनाथ इलाके के दिग्विजय नगर कॉलोनी निवासी भानू (26) तथा गगहा के डेमुसा गांव के मूल निवासी व शहर में हड़हवा फाटक के पास रहने वाले आकाश गुप्ता उर्फ अंबू तीनों दोस्त थे और ऑटो चलाते थे।
विज्ञापन


रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को ऑटो धर्मशाला बाजार पर खड़ी कर शराब खरीदे थे और फिर पीने के बाद नशे में पैदल ही तरंग क्रॉसिंग के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। वह भाग नहीं सके जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू और भानू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आकाश उर्फ अंबू गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसका पैर कट गया था। आकाश को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। खून ज्यादा बहने से उसकी भी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed