फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tantrik had Molested girl Not flirting in Gorakhpur

गोरखपुर में हैवानियत: छेड़खानी नहीं, बालिका से तांत्रिक ने किया था दुष्कर्म; ऐसे खुला मामला

Thu, 28 Sep 2023 06:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Sep 2023 06:08 AM IST
सार

 बड़हलगंज इलाके में रहने वाली 12 साल की बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। मां-बाप उसका उपचार करवा रहे हैं, लेकिन इसी बीच किसी ने झाड़-फूंक की सलाह दे दी। तांत्रिक झाड़-फूंक करने के लिए घर पहुंच गया। उसने कहा कि सब लोग घर से बाहर चले जाए। कुछ देर बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तब पता चला कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।

विज्ञापन
Tantrik had Molested girl Not flirting in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके में तांत्रिक ने झाड़-फूंक के आड़ में 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी नहीं, बल्कि दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बालिका के बयान के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बड़हलगंज के मरचीपार खुर्द निवासी सीताराम पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके में रहने वाली 12 साल की बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। मां-बाप उसका उपचार करवा रहे हैं, लेकिन इसी बीच किसी ने झाड़-फूंक की सलाह दे दी।
विज्ञापन


गांव की एक महिला के बताने पर परिजनों ने तांत्रिक से संपर्क किया। उसने घर में ही आकर पूजा पाठ करने को कहा। इसके बाद तांत्रिक झाड़-फूंक करने के लिए घर पहुंच गया। इस दौरान उसने कहा कि सब लोग घर से बाहर चले जाए। बच्ची पर कोई साया है। उसे अकेले में ही पूजा करना होगा। उसकी बातों को मानकर घरवाले कमरे से बाहर चले गए। कुछ देर बाद बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हाईवे पर दौड़ती कार... अश्लील वीडियो देख दिनभर किशोरी को नोचते चार दरिंदे, 14 दिन तक पुलिस मौन, पूरी कहानी


 

पहले तो लोगों को लगा कि उसके शरीर के भूत की आवाज उसकी जुबां से आ रही है, लेकिन जब बच्ची ज्यादा शोर मचाने लगी तो परिजनों को संदेह हो गया। परिजन अंदर गए तो बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई। अब पुलिस की जांच व पीड़िता के बयान में सामने आया है कि उसने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आरोपी तांत्रिक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed