{"_id":"6a6bbc4b85592633070953af","slug":"tantrik-from-ballia-accused-of-taking-away-an-elderly-person-under-the-pretext-of-performing-occult-rituals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1402896-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बलिया के तांत्रिक पर तंत्र-मंत्र के बहाने बुजुर्ग को ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बलिया के तांत्रिक पर तंत्र-मंत्र के बहाने बुजुर्ग को ले जाने का आरोप
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल सालिकराम निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को बलिया के एक तांत्रिक द्वारा तंत्र-मंत्र के बहाने अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के बेटे ने आरोपी तांत्रिक पर अपहरण और धमकी देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जंगल सालिकराम मदर टेरेसा निवासी मुंशी सिंह लकवा और मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। उनके बेटे रवि प्रकाश नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे उनके पिता रोज की तरह नीलकंठ मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद जब फोन पर संपर्क हुआ तो पता चला कि वह बलिया में हैं। बेटे का आरोप है कि बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कौरीरा गांव निवासी एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उनके पिता को अपने प्रभाव में लेकर साथ ले गया। रवि का आरोप है कि करीब छह महीने पहले भी उक्त तांत्रिक उनके पिता को अपने साथ ले गया था। तब परिवार के लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें वापस घर लाया था। आरोप है कि उस समय भी तांत्रिक ने उनसे लाखों रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रुपये लेकर मंदिर के गेट और अन्य सामानों पर मुंशी सिंह के नाम से सौजन्य लिखवा दिया है। बुजुर्ग के बेटे ने आरोप लगाया कि पिता को वापस लाने की बात करने पर आरोपी ने फोन पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुंशी सिंह अपने मकान में किराना की दुकान चलाते हैं। बीमारी के कारण दुकान की जिम्मेदारी अब उनका बेटा और पत्नी संभालते हैं। वह रोज सुबह-शाम टहलने और नीलकंठ मंदिर में पूजा करने जाते थे। उनके हाथ में हमेशा छड़ी और कंधे पर झोला रहता था।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।