{"_id":"68107f7ba701fadb500de0e8","slug":"tanker-auto-collision-in-gulriha-gorakhpur-two-and-a-half-year-old-innocent-died-and-four-injured-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुलरिहा में टैंकर-ऑटो में टक्कर, ढाई वर्ष के मासूम की मौत- 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुलरिहा में टैंकर-ऑटो में टक्कर, ढाई वर्ष के मासूम की मौत- 4 घायल
Tue, 29 Apr 2025 12:58 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
पिपराइच क्षेत्र के पुरैना निवासी मुखन (40) पत्नी संतोष अपने ढाई वर्षीय बेटा शुभम के साथ भटहट से गोरखपुर की तरफ ऑटो में सवार होकर जा रही थी। चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर पासी टोला निवासी उर्मिला( 48) पत्नी स्व रामस्नेही अपनी अपनी सगी बहन गायत्री पत्नी रामसभा निवासी मिर्जापुर के साथ बरगदही मजार पर झाड़ फूंक कराने गई थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुलरिहा क्षेत्र के नाहरपुर में सोमवार की शाम एक टैंकर और ऑटो आपस में भिड़ गए, जिसमें एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि एक ऑटो सवार महिला का हाथ कट गया। हादसे में घायल चार लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र के पुरैना निवासी मुखन (40) पत्नी संतोष अपने ढाई वर्षीय बेटा शुभम के साथ भटहट से गोरखपुर की तरफ ऑटो में सवार होकर जा रही थी। चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर पासी टोला निवासी उर्मिला( 48) पत्नी स्व रामस्नेही अपनी अपनी सगी बहन गायत्री पत्नी रामसभा निवासी मिर्जापुर के साथ बरगदही मजार पर झाड़ फूंक कराने गई थी।
विज्ञापन
बरगदही से उसी ऑटो में सवार होकर सभी गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। नाहरपुर पेट्रोल पंप से पहले कट में अचानक एक टैंकर घुस आया, जिसमें ऑटो और टैंकर की टक्कर में ढाई वर्षीय शुभम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उर्मिला का हाथ कट गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायल उर्मिला,गायत्री, मुखन,सुधीर और ऑटो चालक राजेश निवासी विष्णुपुरम थाना शाहपुर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जिसमें मुखन व सुधीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलरिहा पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर थाने भेज दी।