{"_id":"65761bc6c4de80a39d09bf64","slug":"talent-was-honored-800-promising-people-were-awarded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-395471-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रतिभा को मिला सम्मान, पुरस्कृत हुए 800 होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रतिभा को मिला सम्मान, पुरस्कृत हुए 800 होनहार
Mon, 11 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
सीएम, राज्यसभा के उप सभापति और विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में किया गया पुरस्कृत
पुरस्कार वितरण के साथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह का समापन
कार्यक्रम में जगदंबा मल्ल की पुस्तक ''''पूर्वोत्तर का प्रहरी नगालैंड'''' का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में 800 होनहारों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में भाषण देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह की शुरुआत प्रो. यूपी सिंह ने स्वागत भाषण से किया। इसके बाद मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्य अतिथि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण और समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद जगदंबा मल्ल द्वारा लिखी पुस्तक ''''पूर्वोत्तर का प्रहरी नगालैंड'''' का अतिथियों ने विमोचन किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण का सिलसिला शुरू हुआ।
सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ राज्य स्तरीय बास्केटबाॅल और महंत अवेद्यनाथ वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के कप्तान व कोच को क्रमश : 75,000, 50,000 व 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद श्रेष्ठतम संस्था का गुरु श्री गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज को, श्रेष्ठतम कर्मचारी का योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक इसी कॉलेज के लक्ष्मण थापा को, श्रेष्ठतम परिचारक का ब्रह्मलीन बाबा गोपाल नाथ स्वर्ण पदक एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के विश्वनाथ को दिया गया।
इसी तरह श्रेष्ठतम शिक्षक का योगिराज बाबा गंभीर नाथ स्वर्ण पदक एमपी इंटर कॉलेज के विष्णु कुमार सिंह को, पीजी में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल कुमार को, स्नातक कक्षाओं में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र शिवम पांडेय को, माध्यमिक वर्ग के श्रेष्ठतम विद्यार्थी का महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक एमपी इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अंजल कुमार यादव को दिया गया।
शोभा यात्रा के श्रेष्ठ पथ संचलन का दर्शन धींगरा स्मृति पुरस्कार महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को दिया गया। एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ पथ संचलन का स्व. गुरु प्रसाद सरकार स्मृति पुरस्कार महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज सिविल लाइंस को मिला।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को प्रथम, महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी पीपीगंज को दूसरा और दिग्विजयनाथ पीजी काॅलेज सिविल लाइंस को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
12 स्मृति पुरस्कार भी दिए गए
समारोह में 12 स्मृति पुरस्कार भी दिए गए। महाराणा भगवत सिंह स्मृति पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग के एएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा तनु चौहान को, डॉ. हरिप्रसाद शाही स्मृति पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग के जीएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा प्रीति गुप्ता को, डॉ. तेज प्रताप शाही स्मृति पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी अंतिम वर्ष की छात्र करिश्मा रस्तोगी को, लक्ष्मीशंकर वर्मा स्मृति पुरस्कार महाराणा प्रताप पाॅलिटेक्निक के छात्र मुकेश कुमार यादव को, चौधरी विनोद कुमार स्मृति पुरस्कार महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेतियाहाता के छात्र अमित साहनी को, चंडी प्रसाद सिंह स्मृति पुरस्कार महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज के छात्र अभिषेक को, राम नरेश स्मृति पुरस्कार पटेल स्मारक इंटर काॅलेज भटहट की छात्रा खुशी मौर्या को, सुशीला देवी स्मृति पुरस्कार महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज सिविल लाइंस की छात्रा अंशिका कुमारी को, मां गंगदेई देवी स्मृति पुरस्कार माध्यमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर के छात्र युगांत मिश्रा और वरिष्ठ वर्ग में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाइंस के छात्र आकाश कुमार को, चौधरी रामलखन स्मृति पुरस्कार दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाइंस की छात्रा पल्लवी सिंह, चौधरी कृष्णा स्मृति पुरस्कार दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाइंस की छात्रा रागिनी सिंह को दिया गया। पंडित बब्बन मिश्र स्मृति पुरस्कार श्री गोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखनाथ मंदिर के विद्यार्थी आदित्य पांडेय को मिला।
-- -- -- -- -- --
एनएस चिल्ड्रेन एकेडमी के विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
समारोह के दौरान एनएस चिल्ड्रेन एकेडमी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कॉलोनी माधोपुर के कक्षा 12 की फरहीन इकबाल खान को अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मिला। इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा श्रद्धा को चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय, मोहम्मद सारिब खान और नवनीत सिंह को कंप्यूटर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्यदेव सिंह व प्रधानाचार्या शशिकला सिंह ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।
-- -- -- -- -- -- -
कोट
स्नातक में श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। अनुशासन में रहने के लिए ये पुरस्कार मिला है, पुरस्कार का श्रेय शिक्षकों और माता पिता को देना चाहता हूं।
- शिवम पांडेय
लगातार 14 वर्ष से लैब असिस्टेंट के रूप में डीवीएन पीजी कॉलेज में कार्यरत हूं। कार्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया हूं। सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है।
- लक्ष्मण थापा
पांच क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर माध्यमिक के श्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार पाकर बहुत ही खुशी मिली है। सिविल सर्विस में जाकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है।
- अंजल कुमार यादव
कबड्डी और कंप्यूटर क्विज प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार पाकर मन प्रसन्न हो गया है। कबड्डी में दूसरा और क्विज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला है, इसे पहले स्थान में बदलूंगी।
- सुरभि चौधरी