{"_id":"686584517b9458fa8b013d7d","slug":"take-strict-legal-action-against-land-grabbers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-989682-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ करें सख्त कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ करें सख्त कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
जनता दर्शन: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
बोले- शीघ्र और पारदर्शी हो जनसमस्याओं का समाधान
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निराकरण शीघ्रता और पारदर्शिता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
सीएम योगी ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सीएम ने प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।