{"_id":"5f0228ed8ebc3e432b5ac3f0","slug":"take-care-of-passenger-and-employee-gorakhpur-city-news-gkp357078184","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यात्रियों के साथ चालकों और परिचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यात्रियों के साथ चालकों और परिचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें’
विज्ञापन
गोरखपुर। सीजीएम और परिवहन निगम के नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा ने रविवार को रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे बस स्टेशन के बाहर सड़कों पर खड़ी बसों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही पार्किंग में भी ठीक से बसों के न खड़े किए जाने पर उन्होंने रोष व्यक्त किया। शाम को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर यात्रियों के साथ चालकों-परिचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बसों का सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही सड़क पर इसे चलाएं। परिचालक हर यात्री को सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं और निर्देशित सुरक्षा मानकों का पालन कराते हुए बगैर मास्क पहने हुए किसी भी यात्री का टिकट नहीं काटें। इसी क्रम में उन्होंने कचहरी बस स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद नोडल अधिकारी जयदीप वर्मा सीधे रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे।
आरएम सभागार में आरएम डीवी सिंह, एसएम धनजी राम के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियो के साथ बैठक की। इस दौरान बसों के संचालन, लोड फैक्टर बढ़ाने, चालकों और परिचालकों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिया। इस दौरान प्रवर्तन शाखा के सभी यातायात अधीक्षक, यातायात निरीक्षक, सहायक यातायात निरीक्षक की भी बैठक ली गई।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने जून में चेकिंग की समीक्षा के दौरान नाराजगी दर्ज कराई गई। इसी क्रम में उन्होंने कार्यालय व बस स्टेशनों में पौधरोपण किया गया। लॉकडाउन में बेहतर कार्य करने वाले रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टर और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।