{"_id":"653d5e0187ce40c10d002fa7","slug":"taekwondo-surmount-defeats-dps-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-351724-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो : सरमाउंट ने डीपीएस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो : सरमाउंट ने डीपीएस को हराया
Sun, 29 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दो दिवसीय 17वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल तारामंडल में हुआ। गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सरमाउंट इंटरनेशनल व डीपीएस के बीच बाउट (फाइट) हुआ। पहले राउंड में सरमाउंट ने डीपीएस को आठ पाइंट से हराया। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। विद्यालय के चेयरमैन आरडी यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होता है।
अतिथियों का स्वागत सरमाउंट के निदेशक रोहन सिंह व एसोसिएशन की तरफ से सचिव संतोष कुमार यादव ने किया। प्रधानाचार्य धर्मवीर यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान दुर्गेश चौधरी, वैभव मिश्रा, अनूप तिवारी, पूजा, अवंतिका, प्रभारक शुक्ल, शिवम बथवाल आदि मौजूद रहे।