फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Taekwondo experts from across the globe to gather in Gorakhpur.

Gorakhpur News: गोरखपुर में जुटेंगे दुनियाभर के ताइक्वांडो विशेषज्ञ

Fri, 03 Jul 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo experts from across the globe to gather in Gorakhpur.
गोरखपुर। ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से तीन से पांच जुलाई तक आईटीएफ प्रेसिडेंट ताइक्वांडो सेमिनार और 55वां अंतरराष्ट्रीय अंपायर कोर्स आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत सहित नेपाल, श्रीलंका और मलेशिया समेत विभिन्न देशों एवं राज्यों के करीब 400 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और अंपायर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार चाहल ने बताया कि तीन और चार जुलाई को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के नवनिर्मित इंडोर हॉल में आईटीएफ प्रेसिडेंट ताइक्वांडो सेमिनार आयोजित होगा। वहीं चार और चार जुलाई को पार्क रोड स्थित एक होटल में 55वें अंतरराष्ट्रीय अंपायर कोर्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि सेमिनार के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के अध्यक्ष और जर्मनी के ग्रैंडमास्टर पॉल विलर होंगे। विशिष्ट अतिथि मलेशिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजमी अब्दुला रहेंगे। दो दिवसीय सेमिनार में खिलाड़ियों को स्किल ट्रेनिंग, पैटर्न, पावर ब्रेकिंग सहित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 55वें अंतरराष्ट्रीय अंपायर कोर्स का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पूनम टंडन मुख्य अतिथि करेंगी। अर्जेंटीना के ग्रैंड मास्टर एबलार्डो बेंजाक्यून प्रशिक्षण देंगे। कोर्स के दौरान अंपायरों को इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग, फाइट स्कोरिंग सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed