{"_id":"699a2090816813d0f90a1ebc","slug":"t-10-competition-organized-in-dav-pg-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1236817-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्टार्मब्रेकर को हराकर सुपरनोआज की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्टार्मब्रेकर को हराकर सुपरनोआज की टीम विजेता
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को दयानंद टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें कला संकाय और कॉमर्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा। छात्राओं की टीम सुपरनोआज और स्टार्मब्रेकर के बीच मैच में सुपरनोआज ने सात विकेट से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
दिन का पहला मैच पीजी एवं बीसीए के बीच खेला गया, जिसमे बीसीए की टीम ने 22 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बीए ने बीएससी की टीम को 41 रन से पराजित किया। इसी तरह कॉमर्स की टीम ने बीसीए की टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय और एमजी पीजी कॉलेज की डॉ. क्षमता श्रीवास्तव ने मैच का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका डाॅ. शिवम श्रीवास्तव, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. विश्वदीपक, दृष्टि, राजीव कुमार और चन्द्रसेन ने निभाई। डाॅ. संजय श्रीवास्तव, डाॅ. शत्रुघ्न सिंह व डाॅ. संजय मिश्र ने कमेंटरी की।