{"_id":"6a91f3a442ea92bb14078afa","slug":"synergy-between-youth-universities-and-industry-will-accelerate-the-economy-cm-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1432946-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ-यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री के जुड़ाव से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ-यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री के जुड़ाव से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार : सीएम
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री व एमजीयूजी के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा, विश्वविद्यालय, इंडस्ट्री और एंटरप्राइज के बीच मजबूत समन्वय से ही अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। विश्वविद्यालयों को केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें शोध और नवाचार के ऐसे केंद्र के रूप में विकसित करना होगा, जहां से निकलने वाली तकनीक और ज्ञान समाज व उद्योग के काम आए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को भरपूर अवसर देने का ईको सिस्टम तैयार हुआ है। प्रदेश में पोटेंशियल की कोई कमी नहीं है। नौ वर्ष में बदलाव की मजबूत नींव तैयार की गई है।
सीएम योगी शुक्रवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय टापू न बनें। उनकी लैब में होने वाली रिसर्च कैंपस की चहारदीवारी से बाहर निकलकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें और इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करे। बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप युवाओं को तैयार करने के साथ शोध को रोजगार और विकास से जोड़ना समय की मांग है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज युवाओं के सामने आगे बढ़ने के अवसर केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं हैं। उनके लिए एजुकेशन (शिक्षा), स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास), इंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता), स्टार्टअप, एमएसएमई, इंडस्ट्री, डिजिटल इकोनॉमी और रिसर्च एंड इनोवेशन (अनुसंधान एवं नवाचार) जैसे अनेक अवसर हैं। सरकार का प्रयास है कि युवा को सीखने, प्रयोग करने, उद्यम शुरू करने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन वातावरण प्राप्त हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने कनेक्टिविटी बढ़ाई है। बेहतर कनेक्टिविटी ने निवेश के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाए हैं। निवेश ने इंडस्ट्री और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने अवसरों को प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की क्षमता भी दी है। एमएसएमई और ओडीओपी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को बेहतरीन प्लेटफार्म प्राप्त हुआ है। इसी तरह स्टार्टअप ईको सिस्टम ने युवाओं को नौकरी खोजने से आगे बढ़कर नए समाधान और नए उद्यम खड़े करने के अवसर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सम्मानित और डॉ. अनुकृति राज की दो पुस्तकों का विमोचन किया।
बॉक्स--
यूपी की संभावनाओं का द्वार है गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर केवल एक शहर नहीं है बल्कि यह यूपी की संभावनाओं का द्वार है। इसकी पहचान केवल एक धार्मिक और ऐतिहासिक परंपरा के शहर के रूप में सीमित नहीं रह सकती। गोरखपुर को एजुकेशन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और इनोवेशन के एक बड़े रीजनल नॉलेज एंड इकोनॉमिक हब के रूप में विकसित किया जा सकता है।

बॉक्स