फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Symptoms of influenza A found in 31 students in Sainik School of Gorakhpur.

गोरखपुर सैनिक स्कूल: 31 छात्रों में मिला इनफ्लूएंजा ए के लक्षण, 80 बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत

Mon, 24 Feb 2025 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 10:51 AM IST
सार

एक सप्ताह पहले सैनिक स्कूल के करीब 80 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बच्चों में तेज बुखार, उल्टी- दस्त, खांसी, शरीर पर लाल दाने और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद बच्चों की जांच के नमूनों को आईएमआरसी की टीम ने आकर परीक्षण के लिए लिया। प्रभावित बच्चों के सैंपल जांच के बाद अब 80 में से 31 छात्रों में इंफ्लूएंजा ए की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Symptoms of influenza A found in 31 students in Sainik School of Gorakhpur.
इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट( सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

सैनिक स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ने के मामले में वायरस की अब पुष्टि हुई है। आरएमआरसी की जांच रिपोर्ट के अनुसार 31 छात्रों में इंफ्लूएंजा ए वायरस के लक्षण मिले हैं। अब जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये यह पता लगाया जाएगा कि वायरस का कोई नया स्वरूप तो नहीं है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सैनिक स्कूल के करीब 80 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बच्चों में तेज बुखार, उल्टी- दस्त, खांसी, शरीर पर लाल दाने और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद बच्चों की जांच के नमूनों को आईएमआरसी की टीम ने आकर परीक्षण के लिए लिया।
विज्ञापन


प्रभावित बच्चों के सैंपल जांच के बाद अब 80 में से 31 छात्रों में इंफ्लूएंजा ए की पुष्टि हुई है। शनिवार को अन्य 46 छात्रों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। वायरस की प्रकृति को समझने के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह संक्रमण स्वाइन फ्लू या बर्ड फ्लू से जुड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्लूएंजा ए आमतौर पर मौसम बदलने के दौरान अधिक फैलता है। नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। इसके आधार पर इन नए वायरस के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। रिपोर्ट से यह साफ हो सकेगा कि वायरस का कोई नया स्वरूप है या नहीं: डॉ. हरिशंकर जोशी, आरएमआरसी निदेशक

इंफ्लूएंजा ए संक्रामक वायरस है जो मनुष्यों और जानवरों दोनों को संक्रमित कर सकता है। यह मुख्य रूप से फ्लू के मौसमी प्रकोप के लिए जिम्मेदार होता है और तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।

इंफ्लूएंजा ए एक सामान्य प्रकार का फ्लू वायरस है, जिसमें कई अलग-अलग स्ट्रेन होते हैं। यह बर्ड फ्लू (H5N1) और स्वाइन फ्लू (H1N1) से अलग होता हैं। इंफ्लूएंजा ए आसानी से इंसान-से-इंसान फैलता है। इंफ्लूएंजा ए में मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम होती है।

इंफ्लूएंजा ए आमतौर पर मौसमी फ्लू का कारण बनता है, जबकि बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू महामारी या घातक संक्रमण का कारण बन सकते हैं। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें: डॉ. अमरेश कुमार सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष, बीआरडी मेडिकल कॉलेज

तबीयत सुधरी, वापस आ रहे बच्चे
सैनिक स्कूल में संक्रामक बीमारी का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीते 24 घंटों में कई बच्चों की तबीयत में सुधार हुआ है, हालांकि कुछ का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टरों और नर्सों की टीम लगातार छात्रों की निगरानी कर रही है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि संक्रमित बच्चों का समय अंतराल पर मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।


बीमार पड़ने के बाद जो छात्र अपने घर गए थे वह भी धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं। कुछ अभिभावक अभी भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वे अपने बच्चों को घर ले जाने की मांग की है। स्कूल के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अग्निवेश पांडेय ने बताया कि बीमार छात्र शहीद भगत सिंह, शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद बंधु सिंह और रानी लक्ष्मीबाई हॉस्टलों से हैं। हमने स्वास्थ्य विभाग से स्थिति सामान्य होने तक डॉक्टरों से टीम को स्कूल में रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed