{"_id":"6a8e064fc834a9b0110691ae","slug":"swine-flu-gorakhpur-on-alert-hospitals-on-alert-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1429498-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू : गोरखपुर में अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू : गोरखपुर में अलर्ट, अस्पतालों में तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अभी जिले में नहीं मिला कोई केस, आइसोलेशन वार्ड से लेकर ऑक्सीजन और एंबुलेंस तक की व्यवस्था
गोरखपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गोरखपुर में भी सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि अभी जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। संभावित मरीजों के इलाज और जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, दवाओं, ऑक्सीजन और एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। संभावित मरीजों को जरूरत पड़ने पर अलग रखकर उपचार देने के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है। इसके अलावा जरूरी दवाएं और ऑक्सीजन भी उपलब्ध रखी गई हैं।
सीएमओ के अनुसार, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। संदिग्ध मामलों की जांच और टेस्ट रिपोर्टिंग को लेकर भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित मामले की पहचान जल्द की जा सके।
विज्ञापन
गोरखपुर में जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के साथ एम्स गोरखपुर और आईसीएमआर-एनआईएचआर जैसे संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इन संस्थानों में उपलब्ध विशेषज्ञता और जांच सुविधाओं का आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जा सकेगा।