{"_id":"6521bf7322d4e0dc7507020a","slug":"swimming-mandeep-and-arpita-became-winners-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-330146-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी : मनदीप और अर्पिता बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी : मनदीप और अर्पिता बनीं विजेता
Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
सैयद मोदी स्टेडियम में आयोजित हुई अर्जित दास गुप्ता मेमोरियल तैराकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अर्जित दास गुप्ता मेमोरियल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के तरण ताल में हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-12 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल मनदीप तिवारी व अर्पिता, अंडर-17 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल विश्वजीत व अभ्याय भारती, सीनियर वर्ग के अंडर-30 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल ओमप्रकाश त्रिपाठी, अंडर 50 में 50 मीटर फ्रीस्टाइल मनोज मौर्य और 50 वर्ष से उपर के आयु वर्ग के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दूध चंद निषाद विजेता बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला तैराकी संघ के सचिव अंजनी मिश्रा, अमित कुमार त्रिपाठी, भास्कर यादव, संतोष श्रीवास्तव, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार यादव, कृष्ण चंद्र पाठक और गौरव शुक्ला शामिल रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र उपाध्याय, सुरेश सिंह गौतम, मोहन शुक्ला, चंद्र विजय सिंह आदि मौजूद रहे।