फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sweets worth Rs 3 crore and dry fruits worth Rs 5 crore sold in Diwali

Gorakhpur News: दिवाली में बिकी तीन करोड़ की मिठाई और 5 करोड़ का ड्रायफ्रूट

Thu, 16 Nov 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sweets worth Rs 3 crore and dry fruits worth Rs 5 crore sold in Diwali
0 - दिवाली के पहले धनतेरस में सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, बर्तन, कपड़ा बाजारों को मिलाकर 500 करोड़ रुपये का हुआ था कारोबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहरवासियों ने अपनी पसंद और जरूरतों के सामान की खरीदारी के साथ ही दिवाली धूमधाम से मनाई। धनतेरस में सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, बर्तन और कपड़ा बाजार के अलावा दैनिक उपभोग की वस्तुओं की खूब बिक्री हुई। दिवाली के दिन मिठाई, ड्रायफ्रूट की अच्छी मांग रही। अनुमान के मुताबिक, लगभग तीन करोड़ की मिठाई और 5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के सूखे मेवे की बिक्री त्योहार पर हुई।
इस बार दिवाली पर खुले की बजाय पैकिंग वाली मिठाइयों की मांग ज्यादा रही। जयश्री स्वीट्स के मालिक राज आर्य ने बताया कि बताया कि वैसे तो 300 से लेकर 2200 रुपये किलो तक की मिठाइयां तैयार कराई थीं, लेकिन खुली मिठाई की तुलना में पैक की मांग अधिक रही। जायका स्वीट्स के राहुल ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार कम शक्कर और मावे की मिठाइयों पर ग्राहकों का जोर ज्यादा था। सूखे मेवे से बनी मिठाई डिमांड में रही। माखनभोग के देवा केशवानी ने बताया कि इस बार मिठाई के साथ सूखे मेवे (ड्रायफ्रूट) की मांग भी अच्छी रही। दिवाली के दिन काजू, बादाम, किसमिश, अंजीर, इलायची, चारोली, अखरोट, पिस्ता, चरगुजा, छुआरा आदि खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


अनार, चटाई और हवाई पटाखों की मांग ज्यादा
टाउनहाल में दुकान लगाने वाले रोहित चौधरी ने बताया कि इस बार अधिक तेज आवाज वाले पटाखे नहीं आए थे। लोगों ने 60 आवाज, 150 आवाज, 1 हजारा पटाखों की चटाई, ड्रैगन अनार, क्रैकर, फुलझड़ी (फुलझड़ियाँ), रोमन मोमबत्तियां, आकाश तारा या गंगा (धूमकेतु) और हवाई सीपियाँ आदि की खरीदारी खूब की।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- 100 रुपये प्रति पीस तक बिका कमल का फूल
दिवाली पूजन में कमल के फूल का विशेष महत्व है। इसी वजह से रविवार को तमाम फूल की मंडियों में कमल के फूल की सर्वाधिक मारामारी रही। शहर की फुल मंडी से फुटकर बाजार तक कमल के प्रति फूल की 100 रुपये तक कीमत वसूली गई। अशोक के पत्ते, आम के पत्ते की माला भी लोगों ने अपने घरों में सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed